नारायणपुर। नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जीवलापदर गांव में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। नक्सली पुल निर्माण काम में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पुल निर्माण के काम में लगे मजदूरों को भी काम न करने की धमकी दी है। वारदात के बाद नक्सली जंगल की तरफ लौट गए। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स सर्च ऑपरेशन चला रही है। जानकारी के मुताबिक नारायणपुर जिले में पुल निर्माण के काम का नक्सली लगातार विरोध कर रहे हैं।
इस आगजनी की घटना में टैंकर,मिक्सर मशीन एवं ट्रैक्टर वाहन को आग के हवाले किया। वहीं जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि 50 से ज्यादा की संख्या में हथियार बंद नक्सली पहुंचे थे। बता दें कि यह आगजनी की घटना नारायणपुर के कुरूषनार थाना क्षेत्र की है।

See also  महासमुंद प्रभारी DEO विजय लहरे निलंबित, प्रश्नपत्र विवाद और लापरवाही पर गिरी गाज…