रायपुर। हाल ही में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथों कांग्रेस को करारी हार मिली थी। जिसके बाद कांग्रेस के हाथों से सत्ता फिसल अब भाजपा के हाथों में चली गई है। विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में लंबे समय तक हार की समीक्षा की गई । समीक्षा के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्टी में एकजुट होने का दावा कर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस एक बार फिर से लोकसभा चुनाव के जरिए अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन को वापस पाना चाहती है। प्रदेश में होने वाले 11 लोकसभा सीटों के लिए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन जारी है। इसी सिलसिले में पीसीसी चीफ दीपक बैज दिल्ली के लिए रवाना हो गए । इससे पहले पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि दिल्ली में 1 बजे स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक है । प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के तमाम नेता इसमें शामिल होंगे।

See also  संकल्प शिविर में कार्यकर्ताओं को सीएम भूपेश ने चार्ज किया

उन्होंने कहा कि आचार संहिता से पहले प्रत्याशियों के नाम तय हो जाएं इसकी हम कोशिश कर रहे हैं. क्योंकि लोकसभा क्षेत्र बहुत बड़ा होता है. ऐसे में उन्हें प्रचार प्रसार के लिए समय मिल जाय। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर आईटी रेड का पांचवा दिन है इसे लेकर बैज ने कहा कि बीजेपी बदले की भावना से काम कर रही है। ईडी सीबीआई आईटी के माध्यम से सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया विधानसभा चुनाव में । लोकसभा नजदीक है तो ऐसे में सेंट्रल की एजेंसी और राज्य की सरकार डराने का काम कर रही है. इससे समझ लीजिए भारतीय जनता पार्टी किस तरह से डरी हुई है।