विधानसभा में सदस्यों के मजाकिया अंदाज ने ध्यान आकर्षित किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के पहले दिन पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से चुटकी लेते हुए कहा, बृजमोहन अग्रवाल सबसे वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें स्कूल शिक्षा विभाग दिया गया है, बच्चा खिलाने का काम दे दिया गया है। जैसे घर में दादा को बच्चों को सम्भालने की जिम्मेदारी दी जाती है।

वैसे ही बृजमोहन अग्रवाल को जिम्मेदारी दी है। वहीं भूपेश बघेल के बयान के बाद मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी चुटकी लेते हुए जवाब में कहा, भूपेश जी चिंता मत करिए, आपको भी खेलाऊंगा।सत्र के पहले दिन विधानसभा में नेताओं के बीच हंसी-मजाक होता नजर आया।

इतना ही नहीं कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा, माघी मेला में डुबकी लगाइए तब पाप धुलेगा. जिस पर पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने कहा, अभी से उड़ने लगे हवा में, अभी तो दौलत नई-नई है।

See also  बड़ी खबरः भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश टीम में जल्द हो सकता है बड़ा बदलाव- सूत्र