कोलकाता। दिग्गज एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती कोआज सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। मिथुन चक्रवर्ती के करीबी सूत्रों ने बताया कि अभिनेता असहज महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ‘इंडिया टुडे’ में छपी रिपोर्ट के मुताबित, सूत्रों ने बताया कि उनका इलाज चल रहा है।
मिथुन चक्रवर्ती 73 साल के हैं. शनिवार सुबह यानी 10 फरवरी को अचानक उनके सीने में दर्द उठा और बेचैनी भी महसूस हो रही थी। इस बीच तबीयत बिगड़ने से पहले उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अभी हॉस्पिटल में उनका इलाज किया जा रहा है. फिलहाल उनकी तबीयत कैसी है. इस बारे में अभी कोई अपडेट सामने नहीं आई है। मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

See also  Share Market News Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी: सेंसेक्स 1263 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार बंद