नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण मंगलवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए है। बता दें चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

चव्हाण को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, पार्टी की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार और कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन की उपस्थिति में मुंबई स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा में शामिल किया गया।

चव्हाण में भाजपा में शामिल होने से पहले कहा, ‘‘आज मेरे जीवन के नए राजनीतिक करियर की शुरुआत है। बता दें अशोक चव्हाण ने 1986 में कांग्रेस पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के महासचिव नियुक्त होने के बाद अपनी राजनीतिक शुरुआत की थी।

See also  Chhattisgarh Chunav Result 2023 LIVE : रूझानों में कांग्रेस से आगे निकली बीजेपी, OP चौधरी 18 हजार वोट से चल रहे है आगे