महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़ा है मामला

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन बुक के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के विश्वासपात्न और कारोबार में बड़ी भूमिका निभाने में शामिल नीतीश दीवान को आज ईडी ने पीएमएलए विशेष न्यायालय रायपुर में पेश किया, जहां उसे 24 फरवरी तक ईडी की रिमांड में भेजा गया है। इस दौरान ईडी उनसे पूछताछ करेगी।

महादेव एप के संचालन में शामिल नीतीश दीवान को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत ईडी ने 15 फरवरी को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा कि नीतीश और उसका भाई महादेव बुक के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के बहुत ही करीबी है।

भिलाई के वैशाली नगर के रहने वाला नीतीश दीवान के सपने भी सौरभ चंद्राकर की तरह थे। नीतीश दुबई में महादेव ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर के साथ जुड़ गया। यही से दोनों साथ काम करने लगे। नीतीश महादेव ऐप की अर्निंग का लेखाजोखा देखता था। इसके बाद उसे सौरभ चंद्राकर ने अपने काले कारोबार के कोर कमेटी का मेंबर बनाया था।

See also  छत्तीसगढ़ में रईसों का विदेशी नशा; भिलाई में पकड़ाया मिट्टी के बिना उगने वाला हाइड्रोपोनिक गांजा, 1 ग्राम की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश!