रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए हुए हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव समेत 8 विधायक और संगठन के 10 पदाधिकारी भी मौजूद थे।

अमित शाह ने गुरुवार को कोंडागांव में बस्तर क्लस्टर की लोकसभा चुनाव समिति की बैठक ली और वहां से जांजगीर चांपा के लिए रवाना हो गए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोण्डागांव में करीब 1 घंटे तक कलस्टर स्टार की बैठक ली। बता दें कि यहां पर पहली बार कलस्टर स्तर की बैठक हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  ED's hearing in CG - पुकार के बाद सुनवाई, बेल नहीं जेल रिमांड का फैसला