केंद्र से वापस लौटने वाले अफसरों में वे चौथे होंगे

रायपुर। केंद्र सरकार ने व्यक्तिगत कारणों से 2003 बैच के आईएएस अविनाश चंपावत की भी छत्तीसगढ़ वापसी या आवेदन मंजूर कर दिया है। डीओपीटी ने आदेश जारी कर दिया है। हाल को दिनों में केंद्र से वापस लौटने वाले अफसरों मे वे चौथे होंगे। उनसे पहले एसीएस रिचा शर्मा, पीएस सोनमणि बोरा भी लौट रहे हैं।

2003 बैच के वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अविनाश चम्पावत वापस छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं। केंद्र ने उनका डेपुटेशन ख़त्म कर उनका रिलीव ऑर्डर जारी कर दिया हैं। आईएएस चम्पावत अप्रेल 2022 में प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गए थे। तब वे राज्य में सचिव संसदीय कार्य विभाग और पंचायत आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उम्मीद जताई जा रही हैं कि वापसी के बाद साय सरकार उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती हैं।

बता दें कि अविनाश चम्पावत तेजतर्रार अधिकारी माने जाते हैं। छत्तीसगढ़ में तैनाती के दौरान आईएएस चम्पावत श्रमायुक्त और संचालक खेल, कमिश्नर स्वास्थ्य, संचालक उद्यान, पंजीयक सहकारिता, मार्कफेड के एमडी और नारायणपुर, कांकेर व कोरिया जिले में कलेक्टर के पद पर पदस्थ रह चुके हैं।

See also  FCI छत्तीसगढ़ रीजन में श्याम अवतार केडिया को मिली बड़ी जिम्मेदरी