कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी की सूची

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बचे पांच सीटों के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें छत्तीसगढ़ के 5 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम नहीं है।

इनमें असम से 12, गुजरात से 7, मध्य प्रदेश से 10, राजस्थान से 10, उत्तराखंड से 3 और दमन और दीव से एक उम्मीदवार के नाम है. कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि इस सूची की विशेषता ये है कि इसमें 76.7 प्रतिशत एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों को जगह दी गई है।

वहीं 43 में से 33 लोगों की उम्र 60 वर्ष से कम है। पार्टी ने असम के जोरहाट से गौरव गोगोई और मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ को टिकट दिया है। महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि 43 लोगों की सूची में 13 ओबीसी, 10 एससी, एसटी 9 और एक मुस्लिम उम्मीदवार है और बाकी 10 जनरल कैटेगरी के हैं. इसी सप्ताह कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें 39 उम्मीदवारों के नाम थे।

See also  भारतमाला परियोजना : असल गुनहगारों को बचाने, जांच की दिशा भटकाने का कांग्रेस ने लगाया आरोप

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर