कोरबा। कोरबा के नए SP सिद्धार्थ तिवारी ने एक और पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। बांगो थाने में पदस्थ एक ASI के खिलाफ अवैध शराब के मामले में कार्रवाई करने की बजाय रिश्वतखोरी करने की शिकायत हुई थी। वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया में एएसआई पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए विडियो भी वायरल किया था। मामले की जांच के बाद एसपी ने तत्काल एक्शन लेते हुए एएसआई को सस्पेंड कर दिया है।

ग्रामीणों ने की थी शिकायत

कोरबा जिले के बांगो थाने में पदस्थ ASI सुखलाल सिदार के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने लिखित शिकायत की थी। शिकायत में एएसआई सिदार पर अवैध शराब के प्रकरण में कानूनी कार्रवाई न करने के एवज में पैसों की मांग करने का गंभीर आरोप था। एक दिन पहले ही एएसआई सिदार पर अवैध शराब प्रकरण में पैसा लेने के बाद भी कानूनी कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया में विडियों वायरल किया गया था।

See also  कल छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी, प्रत्याशी ज्योत्सना महंत की पक्ष में करेंगी प्रचार

जांच में सही पाई गई शिकायत

इस मामले की जांच में एएसआई पर लगे अवैध वसूली का आरोप सही पाये जाने पर एसपी ने उसे तत्काल सस्पेंड कर दिया। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने एक बार फिर इस तरह की कार्रवाई करते हुए साफ़ कर दिया है कि नियम कायदों को तक पर रखने वाले पुलिस कर्मियों का यही हाल होगा।