रायपुर। पीएम मोदी से जो दुनिया के सबसे ताकतवर नेता हैं और उनके सामने राहुल गांधी की बिसात ही क्या है? पीएम मोदी की तुलना राहुल गांधी से नहीं की जा सकती । यह बात मंत्री केदार कश्यप ने कही है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से गांधी परिवार ने पूरे देश की राजनीति में अपना दबदबा कायम रखा उसके बावजूद भी उन्हें अपनी सीट बचाने के लिए दूसरे राज्य में जाना पड़ रहा है। जनता इसका हिसाब लेगी।

वही उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दौरा कार्यक्रमों में शामिल होने से पहले पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर हुए एफआईआर पर बयान दिया। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि महादेव एप मामले में लंबे समय से जांच चल रही थी। जांच में जो तथ्य आए हैं. उसके बाद कार्रवाई हुई है। इसके साथ ही अरुण साव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि देश में तुष्टिकरण की राजनीति कांग्रेस ने की है। बीजेपी तो सबका साथ, सबका विकास मूल मंत्र के साथ चली है।

See also  70 लाख की गाड़ी की सवारी करेंगे लोकपाल, 7 लग्जरी BMW 3 Series 330Li खरीदने टेंडर हुआ जारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर