बेमौसम बारिश
बेमौसम बारिश

मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण कई जिलों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने तत्काल किसानों को मुआवजा देने की मांग राज्य सरकार से की है।

बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 20 मार्च तक छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने 19 मार्च को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

19 मार्च को सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में बारिश संभावित है।

वहीं 20 मार्च को जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में भी बारिश संभावित हैं। बारिश की वजह से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। इधर बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। उनके खेतों में पानी भर गया है। जन जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। बारिश की वजह से आमजनों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र; पहले दिन छाया सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे का मुद्दा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर