मास्को। Moscow Attack: रूस की राजधानी मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में कुछ बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 115 लोग घायल हो गए हैं। इससे पहले हमले में 40 लोगों के मरने की जानकारी दी गई थी।

Moscow Attack: रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने मीडिया को बताया कि 115 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। घायलों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। काम से काम 110 वयस्क घायलों में से 60 की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

Moscow Attack: आतंकी संगठन ISIS-K ने ली जिम्मेदारी

Moscow Attack: आतंकी संगठन ISIS-K ने इसकी जिम्मेदारी ली है और कहा है कि उसने ईसाइयों की भीड़ को मार डाला है। सैन्य वर्दी में समारोह स्थल पर पहुंचे आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग के बाद बम विस्फोट भी किया था, इससे बड़े पैमाने पर मौतें हुई हैं।

See also  RBI ने लक्ष्मी विलास बैंक के लिए तय की नगदी निकासी की सीमा, 25 हजार रुपए ही निकाल पाएंगे खातेदार, देखें आदेश

Moscow Attack: यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है, जब व्लादिमीर पुतिन रिकॉर्ड पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति चुने गए हैं। दूसरी तरफ यूक्रेन युद्ध की वजह से रूस अमेरिका समेत पश्चिमी देशों की आंखों में चुभ रहा है और उधर चीन और उत्तर कोरिया पुतिन संग दोस्ती की नई कहानियां गढ़ रहे हैं। इस बीच IS के इस हमले ने पहले से ही तनावपूर्ण चल रही क्षेत्रीय भू-राजनीति को और गरम कर दिया है।

Moscow Attack: क्या है ISIS-K

Moscow Attack: इस्लामिक स्टेट (IS) एक आतंकी संगठन है। इसे इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) या इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लिवैंट (ISIL) भी कहा जाता है। इस्लामिक स्टेट की अफगान शाखा को इस्लामिक स्टेट-खोरसान ISIS-K के नाम से जाना जाता है।

Moscow Attack: मौजूदा ईरान, तुर्कमेनिस्तान और अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों को कवर करने वाले एक ऐतिहासिक क्षेत्र के नाम पर, ISIS-K नाम रखा गया है। हाल के दिनों में इस संगठन ने कई क्रूर घटनाओं को अंजाम दिया है। यह 2014 के बाद से पूर्वी अफगानिस्तान में अधिक सक्रिय रहा है।

See also  चुनाव वाले पांच राज्यों में वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से हटेगी पीएम मोदी की तस्वीर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर