पीसीसी चीफ बैज
पीसीसी चीफ बैज

दीपक बैज का आरोप केंद्र सरकार नहीं चाहती कि कांग्रेस चुनाव लड़े

रायपुर। लोकसभा चुनाव में लखमा परिवार को टिकट मिलने की चर्चा पर पीसीसी चीफ बैज ने कहा कि लखमा हमारे वरिष्ठ है और हम उनके साथ हैं, जिसे भी मौका मिले सब मिलकर लड़ेंगे। उम्मीदवारों की नाम की घोषणा को लेकर दीपक बैज ने कहा कि नामांकन के लिए समय कम है मुझे लगता है होली के पहले नाम आ जायेंगे ।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार नहीं चाहती कि कांग्रेस लोकसभा का चुनाव लड़े, इसलिए लगातार हमारी पार्टी को फाइनेंशियली कमजोर कर रही है। खाते फ्रीज करना कांग्रेस के खिलाफ आपराधिक साजिश है। इस तरह किसी राजनीतिक दल को असहाय बनाकर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते।

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी उठापटक शुरू हो गई है। एक दूसरे की खामियों और कार्यों को लेकर राजनीतिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने चेकिंग के दौरान पकड़ी जा रही शराब, कपड़े और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। दीपक बैज ने कहा कि यहां बीजेपी की सरकार है फिर आप सोच सकते हैं कि यह सब कौन बांट रहा है। जबकि कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के अकाउंट फ्रीज किए जा रहे है। बीजेपी का भी अकाउंट फ्रीज करना चाहिए।

See also  हाईकोर्ट ने 74 बच्चों को दिलाया न्याय, प्राइवेट स्कूलों को फिर से RTE के तहत देना होगा प्रवेश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर