एकतरफा प्यार
एकतरफा प्यार

हितेश और गजेंद्र साहू दोनों एक ही लड़की से करते थे प्यार

बालोद। बालोद जिले के ग्राम मोंगरी नदी की रेत में दफन मिले नाबालिग हितेश साहू की लाश और हत्या के मामले में एक युवक और एक नाबालिग को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। पूरा मामला एकतरफा प्यार में हुए विवाद से जुड़ा हुआ है। दरअसल, हितेश साहू (16 साल) तीन दिनों से लापता था, जिस पर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज की गई थी। शनिवार को रेत के घाट में दबा हुआ एक शव मिला, जिसका हाथ रेत से बाहर निकला हुआ था। शव की पहचान गुमशुदा नाबालिग हितेश साहू के रूप में हुई थी। पुलिस ने जांच के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

इसमें एक नाबालिग है और दूसरे आरोपी का नाम गजेंद्र साहू (24 साल) है। नाबालिग आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 20 मार्च बुधवार को दोनों ने मिलकर हत्या की थी। आरोपी गजेंद्र साहू और नाबालिग बेस्ट फ्रेंड दोनों की हितेश से लंबे समय से दुश्मनी थी। नाबालिग आरोपी और हितेश साहू बेस्ट फ्रेंड थे। नाबालिग का कहना है कि पढ़ाई में हितेश हमेशा उससे आगे रहता था, जिसके कारण बेस्ट फ्रेंड होने के बावजूद वह उससे जलता था। नाबालिग ने बताया कि हितेश और वो दोनों एक ही लड़की से प्यार करते थे।

नाबालिग की बहन की सगाई वाले दिन करीब 1 महीने पहले हितेश ने प्रेम-प्रसंग मामले को लेकर दोस्त आरोपी नाबालिग के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। इससे गुस्साए दोस्त ने पहले शराब पी फिर हत्या का प्लान बनाया। नाबालिग का कहना है कि एकतरफा प्यार पाने के लिए हितेश ​​​​​​​की हत्या कर दी।

See also  अनशन कर रहे दर्जनभर डीएड अभ्यर्थियों की तबियत बिगड़ी, सीएम से मुलाकात कर लगाई नौकरी की गुहार

प्रकरण के गंभीरता के मद्देनजर अपहृत बालक के पता तलाश हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण व निरीक्षक वीणा यादव थाना प्रभारी गुण्डरदेही, उप निरीक्षक मनीष शेण्डे थाना प्रभारी अर्जुन्दा, उप निरीक्षक उमा ठाकुर थाना प्रभारी रनचिरई, उप निरीक्षक जोगेन्दर साहू प्रभारी सायबर सेल बालोद के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठीत किया गया।

गठfत टीम के द्वारा लगातार ग्राम मोंगरी, सांकरी, लाटाबोड एवं आस-पास के गांव में लगे सीसीटीव्ही कैमरा को खंगाला गया तथा सायबर सेल बालोद से संदिग्ध मोबाइल नंबरो का सीडीआर प्राप्त किया गया। सुबह सूचना मिला कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव मोंगरी पाठ मंदिर रघुवर भरी किनारे नाला में रेत में दबी हुई है। सूचना पर गठित टीम द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुंचकर एफएसएल टीम दुर्ग एवं डॉग स्क्वाड टीम दुर्ग को तलब कर रेत में दबे अज्ञात व्यक्ति के शव का पहचान करवाया गया जो पहने हुए कपड़ा, गला में पहने ताबिज को देखकर थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक 76/2024 धारा 363 भादवि के अपहृत बालक के पिता द्वारा अपने गुम नाबालिग पुत्र का होना पहचान किये। प्रकरण के विवेचना दौरान जानकारी मिला कि मृतक नाबालिग बालक को घटना दिनांक को संध्या करीबन 05:00 बजे अंतिम बार मृतक के दोस्त गजेन्द्र साहू व एक अन्य के साथ गांव के एक पान ठेला पर देखा गया था।

See also  CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में होगी झमाझम बारिश! मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट…

करीबन 05:30 बजे गजेन्द्र साहू व एक अन्य के साथ वापस आये तो उनके साथ में अपह्त बालक नहीं था। संदेह के आधार पर दोनों व्यक्तियो से कड़ाई से पूछताछ करने पर विधि से संघर्षरत् बालक ने बताया कि मृतक व मैं एक क्लास में पढते हैं। दोनों जिगरी दोस्त है, मृतक पढाई में हमेशा मुझसे आगे रहता था, मृतक और मैं एक लड़की को प्रेम करते थे, लेकिन लड़की मृतक को पसंद करती थी, जिससे मैं मृतक से रंजिश रखता था।

गजेन्द्र साहू ने अपने कथन में बताया कि मृतक मेरी बहन की शादी में आकर गाली गुफ्तार किया था, जिस बात को लेकर मैं मृतक से रंजीश रखता था। इसी बात को लेकर मृतक का हत्या करने की नियत से हम दोनों के द्वारा घटना संध्या 05:00 बजे विधि से संघर्षरत् बालक के साथ उनके घर के मोटर सायकल में मृतक के घर जाकर भजिया खाने ग्राम सांकरी जाने की बात कहकर गांव के एक पान ठेला में गुटखा खाकर मृतक को अपने मोटर सायकल में बैंठाकर तीनो ग्राम सांकरी न जाकर योजनाबद्ध तरीके से मोंगरी पाठ मंदिर रघुवर भरी के किनारे नाला में जाकर खेत में पडे मछली पकड़ने की जाली से हम दोनो के द्वारा मिलकर मृतक के गला घोंटकर एवं विधि से संघर्षरत् बालक के द्वारा पैर से मृतक के सीने में बार-बार लात मारकर हत्या कर अपराध को छुपाने की नियत से मृतक के शव को नाला अंदर रेत में दफनाकर मोहल्ले में हो रहे सगाई कार्यक्रम में सम्मिलित हो गये।

See also  डॉक्टर्स ने दी दृष्टिबाधित बच्चियों को Good touch, bad touch की ट्रेनिंग

अपराध मे संकलित साक्ष्य व आरोपी सदर के द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करने पर प्रकरण में धारा 302, 201 भादवि जोड़ी गई। विधि से संघर्षरत बालक एवं 01 आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक वीणा यादव थाना प्रभारी गुण्डरदेही, उप निरीक्षक मनीष शेण्डे थाना प्रभारी अर्जुन्दा, उप निरीक्षक उमा ठाकुर थाना प्रभारी रनचिरई, उप निरीक्षक जोगेन्दर साहू प्रभारी सायबर सेल बालोद, सउनि डोमन साहू, प्र.आर. योगेश सिन्हा, प्र.आर. भुनेश्वर मरकाम, प्र.आर. ज्ञानेश चंदेल, प्र.आर. विवेक शाही, आर. राहुल मनहरे, आकाश दुबे, विपिन गुप्ता, मिथलेश यादव, आकाश सोनी, मनीष ठाकुर, योगेश गेडाम, सुनील कुमार, ललित कदम, पंकज तारम, सुमित पटेल, दमन वर्मा, का योगदान रहा। नाम आरोपीः- 01. गजेन्द्र कुमार साहू पिता उग्रसेन उम्र 24 साल 02. विधि से संघर्षरत् बालक साकिनान जिला बालोद।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर