उज्जैन। Ujjain Mahakal Temple: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित ज्योर्तिलिंग महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में अचानक आग भड़क उठी। इससे पुजारी समेत 14 लोग झुलस गए। घटना के वक्त मंदिर में होली का जश्न चल रहा था, तभी आग लगी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Ujjain Mahakal Temple: घटना की जानकारी देते हुए पुजारी आशीष शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह महाकाल मंदिर में पारंपरिक होली समारोह आयोजित किया जा रहा था। गुलाल के कारण गर्भगृह में आग फैल गई। मंदिर के पुजारी घायल हो गए। हमने उन्हें अस्पताल पहुंचाया है। गृह मंत्री अमित शाह ने घटना की जानकारी ली और समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

Ujjain Mahakal Temple: जानकारी के अनुसार पुजारी संजीव आरती कर रहे थे, तभी पीछे से उन पर किसी ने गुलाल डाला। गुलाल दीपक पर गिरा। संभावना है कि गुलाल में मिक्स केमिकल जब आग के संपर्क में आया तो वह आग भड़क गई। आग ने फ्लैक्स को भी पकड़ लिया।

See also  पहलः छत्तीसगढ़ राज्य में 3350 गौठानों की हुई जियो टैगिंग, पशुओं के नजदीकी गौठान में व्यस्थापन में होगी काफी सहूलियत

Ujjain Mahakal Temple: जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह का कहना है कि गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान आग लग गई। घटना में 13 लोग घायल हैं। संजीव पुजारी, मनोज, विकास, सेवाधारी आनंद, कमल जोशी समेत 14 लोग झुलसे हैं। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। एक कमेटी पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देगी।