Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल आज फिर एक बार मीडिया के मुखातिब हुईं। सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा चुनाव को लेकर नया अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान का नाम केजरीवाल आशीर्वाद कैंपेन है। इस हेतु उन्होंने एक व्हाट्सएप नंबर 8297324624 भी जारी किया है।

अरविंद केजरीवाल को बृहस्पतिवार राउज एवेन्यू कोर्ट से राहत नहीं मिली। अदालत ने ईडी रिमांड चार दिन के लिए बढ़ा दी। वहीं, सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि आबकारी नीति बनने के दौरान कोई घोटाला नहीं हुआ। साथ में आरोप भी लगाया कि ईडी का मकसद आम आदमी पार्टी को खत्म करना है।

इससे पहले छह दिन की रिमांड खत्म होने के बाद ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बृहस्पतिवार दोपहर बाद दो बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर अपना पक्ष रखा। करीब दस मिनट तक अपनी दलीलें रखने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ईडी का मकसद उन्हें फंसाना था।

See also  केजरीवाल सरकार के इस विज्ञापन पर जमकर हो रहा हंगामा,सिक्किम को बताया पड़ोसी देश, अफसर पर हुई कार्रवाई

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर