रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को लिखे अपने पत्र में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद रामदास आठवले ने आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत छत्तीसगढ़ में सभी लोकसभा सीटों पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की ओर से भाजपा प्रत्याशियों को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। आठवले ने कहा है कि डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की विचारधारा को अपनाकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) एनडीए में मित्रवत पार्टी के रूप में काम कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भेजे अपने पत्र में आठवले ने कहा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश प्रगति करके आगे बढ़ रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, और सबका प्रयास इस घोषणा को सभी जाति व धर्म के लोग स्वीकार कर रहे हैं। काँग्रेस के 70 सालों के शासनकाल की तुलना में प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल स्वर्णकाल माना जा रहा है। इसलिए भाजपा को केंद्र में सरकार स्थापना करने के लिए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) छत्तीसगढ़ राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगी।

See also  राजधानी रायपुर में Dr Lal Path lab और SRL Diagnostics lab को मिली कोरोना टेस्ट की मंजूरी, प्राइवेट लैब्स में आएगा 4500 से 5000 रुपए खर्च, देेखें लिस्ट

उल्लेखनीय है कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की सभी 90 विस क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों को अपना पूर्ण समर्थन दिया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर