नई दिल्ली। Indian Navy: भारतीय नौ सेना ने समुद्री डाकुओं के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की है। भारतीय की नौसेना ने अरब सागर में बंधक ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज अल-कंबर 786 और उसके 23 सदस्यीय पाकिस्तानी चालक दल को ने केवल सुरक्षित बचा लिया बल्कि डाकुओं को आत्मसमर्पण के लिए भी मजबूर कर दिया।

Indian Navy: भारतीय नौ सेना से मिली जानकारी के मुताबिक यह ऑपरेशन 12 घंटे तक चला। भारतीय नौसेना मछली पकड़ने वाले पोत की गहन जांच कर रही हैं ताकि मछली पकड़ने के काम को फिर से शुरू करने के लिए उसे सुरक्षित क्षेत्र में ले जाया जा सके।

Indian Navy: भारतीय नौ सेना ने बताया कि हमें यह जानकारी मिली थी कि 90 समुद्री मील (एनएम) दक्षिण पश्चिम में एक मछली पकड़ने वाली पोत पर नौ सशस्त्र समुद्री डाकू और उसके चालक दल सवार हो गए हैं।

Indian Navy: इसके बाद आईएनएस सुमेधा ने शुक्रवार सुबह बंधक पोत एफवी ‘अल कंबर’ को रोका और बाद में आईएनएस त्रिशूल ने दूसरी तरफ से घेरा। इसके बाद समुद्री डाकूओं ने आत्मसमर्पण करते हुए पोत का मुक्त कर दिया।

See also  पाकिस्तान ने दागी मिसाइलें तो भारत ने दहला दिया अरब सागर, 70 किमी तक लक्ष्य को कर सकता है नष्ट..!

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर