स्कूल वैन
स्कूल वैन

घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया

धमतरी। सड़क दुर्घटना को लेकर हिट एंड रन कानून बनने के बाद भी वाहनों की रफ्तार नियंत्रित होने के बजाय दुर्घटना के मामले बढ़ते ही जा रहे है। धमतरी में आज एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी जिससे एक बच्चे की मौत हो गई और 12 बच्चे घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है।

धमतरी जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही एक बच्चे की मौत ही गई, वहीं 12 बच्चे घायल हो गए। इस हादसे की सूचना आग की तरह इलाके में फैल गई। जिसके बाद सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

यह पूरी घटना धमतरी के संबलपुर बायपास रोड की है। सरस्वती ज्ञान मंदिर बठेना के स्कूली बच्चे वेन से जा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चों से भरी वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूली वैन के परखच्चे उड़ गए।

See also  BIG BREAKING : सरकारी चावल से लदे ट्रक में लगी आग, चालक-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान, VIDEO

वहीं टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई तो वहीं 12 स्कूली बच्चें घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर