कवासी लखमा
कवासी लखमा

अधिकांश दस्तावेज में कवासी लखमा के है हस्ताक्षर

रायपुर। ईओडब्ल्यू बहुत जल्द शराब घोटाले में अधिकारियों और नेताओं से पूछताछ के बाद पूर्व मंत्री कवासी लखमा को भी पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी कर रही है। क्योंकि अधिकांश दस्तावेज में उनके ही हस्ताक्षर हैं। शराब घोटाले में जिनके खिलाफ ईओडब्ल्यू के एफआईआर में जिन लोगों के नाम हैं उन्हें पूछताछ के लिए बुला रही है। पहले चरण में अधिकारियों को बुलाया जा रहा है। इसके बाद शराब कारोबारी और आखिर में नेताओं को बुलाया जाएगा। बता दें कि राज्य के चर्चित आबकारी गड़बड़ी केस में गिरफ्तार कारोबारी अनवर ढेबर से पूछताछ में ईओडब्ल्यू के अधिकारियों का पसीना छूट रहा है।

वे ईओडब्ल्यू के अधिकतर सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं। पूछताछ के दौरान उनका एक जवाब होता है कि उन्हें जानकारी नहीं है या वे ईडी को पहले ही सबकुछ बता चुके हैं। लगातार तीन दिन की पूछताछ के बाद भी ईओडब्ल्यू को अब तक कोई नहीं जानकारी नहीं मिली है। उनके साथ ही गिरफ्तार बीएसपी के पूर्व कर्मचारी अरविंद सिंह भी कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। दोनों को आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ की गई है। रिमांड खत्म होने की वजह से दोनों को सोमवार को विशेष अदालत में पेश किया गया है। ईओडब्ल्यू पूछताछ के लिए फिर से रिमांड मांग सकती है।

See also  मानसिक रूप से बीमार कोचिंग संचालक ने लगाई फांसी, सुसाइट नोट में खुद को जिम्मेदार बताया

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर