naxal
naxal

कांकेर। नक्सली क्षेत्रों में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर कांकेर जिले में एक लाख के इनामी समेत 3 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। परतापुर एरिया कमेटी एलोएस सदस्य पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था।

उसने पुलिस अधीक्षक कांकेर आईके ऐलेसेला के सामने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि भी दी गई है। सरेंडर नक्सलियों के नाम धन्नू पद्दा, रैसुराम नुरूटी और टुब्बा कोरेटी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  रायपुर लोकसभा की निर्वाचन अधिसूचना जारी, पहले दिन 16 ने लिए नामांकन फार्म