नारनौल। Road accident: हरियाणा के नारनौल कनीना के गांव उन्हानी के पास गुरुवार को बच्चों से भरी स्कूल बस पलटने से 8 बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे गंभीर घायल है। घायलों को तुरंत निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। आज ईद पर सभी सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में छुटि्टयां है। उसके बाद भी प्राइवेट स्कूल ने छुट्‌टी नहीं की।

Road accident: जानकारी के मुताबिक यह हादसा चरखी दादरी से कनीना रोड पर हुआ। यह बस जी एल पब्लिक स्कूल की है। चालक बस को ओवर स्पीड से दौड़ा रहा था, बस की स्पीड मोड पर भी कम नहीं की। ओवर स्पीड में बस चालक ने पहले पेड़ को टक्कर मारी। उसके बाद बस पलट गई। हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने फोन पर कहा कि वो डीसी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से छुट्टी के दिन स्कूल लगने के बारे में जानकारी ले रही हैं।

See also  CG News: पावर वितरण कंपनी के रायगढ़ स्थित स्टोर में आग लगने की घटना की जांच शुरू, कार्यपालन यंत्री गुंजन शर्मा को हटाया

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर