रायपुर। CG Coal Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला परिवहन घोटाला मामले में जेल में बंद राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर शुक्रवार को विशेष कोर्ट में सुनवाई होनी है। बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने चौरसिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

CG Coal Scam: ईडी ने सौम्या चौरसिया को कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पिछले साल दो दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 15 दिसंबर को उन्हें सीएमओ की पूर्व उप सचिव पद से निलंबित कर दिया गया था। इससे पहले हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका को खारिज कर उनपर जुर्माना भी लगाया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Loan Moratorium : 2 साल तक बढ़ सकती है Loan EMI चुकाने की छूट