Apple iPhone Users Alert: अगर आप भी एप्पल फोन यूजर हैं तो आप सावधान हो जाएं हो सकता है कि कोई आपकी जानकारी के बगैर आपके मोबाइल फोन से गोपनीय जानकारियां चुरा रहा हो।

दरअसल हाल ही में एप्पल ने आईफोन यूजर्स को किराये के Spyware को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह स्पाइवेयर उपभोक्ताओं के डिवाइस पर अटैक करते हैं। स्कैमर्स फोन हैक भी कर सकते हैं। एप्पल ने भारत समेत 92 देशों में स्पाइवेयर को लेकर लोगों को नोटिफिकेशन भेजा है।

क्या है इस नोटिफिकेशन में

नोटिफिकेशन में कहा गया है, “Apple को पता चला है कि आपको एक किराये के स्पाइवेयर हमले द्वारा टारगेट किया जा रहा है, जो आपके एप्पल आईडी से जुड़े फोन को दूर से प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। यह आपके फोन के डेटा को अनधिकृत रूप से प्राप्त करने की ओर ईशारा करता है।”

इन क्षेत्रों से जुड़े लोगों पर है निशाना

एप्पल के मुताबिक ऐसे स्पाइवेयर नागरिक समाज संगठनों, प्रौद्योगिकी फ़र्मों और पत्रकारों द्वारा सार्वजनिक रिपोर्टिंग और रिसर्च से जुड़े लोगों को अपना टारगेट बनाता है। बता दें कि ऐसे ही स्पाइवेयर में से एक “एनएसओ ग्रुप का Peagasus” है।

See also  अब भारत में ही बनेगा iPhone, IT मंत्री ने दी जानकारी

नोटिफिकेशन आने पर क्या करें

यदि आपके आईफोन में भी एप्पल ने नोटिफिकेशन भेजा तो इसे इग्नोर न करें। इस मामले में फौरन विशेषज्ञों की मदद लें। नॉन प्रॉफिट एक्सेस पर डिजिटल सुरक्षा हेल्पलाइन द्वारा प्रदान की जाने वाली त्वरित प्रतिक्रिया वाली इमरजेन्सी सिक्योरिटी असिस्टेंस की मदद ले सकते हैं।

आपको बता दें कि ऐसा पहली दफा नहीं है जब एप्पल ने आईफोन यूजर्स को स्पाइवेयर को लेकर आगाह किया है। वर्ष 2021 में भी भारत समेत 150 देशों में स्पाइवेयर का खतरा मंडराया था। जिसका लक्ष्य राजनीतिज्ञ और पत्रकार थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर