arun-sao
arun-sao

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा के लिए जारी आचार संहिता के बीच कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इससे पता चलता है वे किस प्रकार से नियमों के विपरीत जाकर बोल रहे हैं, किस प्रकार से आचार संहिता का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने नसीहत दी कि चुनाव के दौरान सभी को मर्यादाओं का पालन करना चाहिए, जिससे चुनाव शांतिपूर्वक और निष्पक्षता से संपन्न हो।

राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर अरुण साव का तंज

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि दुनिया शक्ति की आराधना कर रही है। चैत्र नवरात्रि का यह पर्व चल रहा है. पंचमी का दिन हम सब शक्ति का आराधना करें, जो शक्ति से लड़ने की बात करता है। मुझे लगता है कि किसमें इतनी शक्ति है, जो शक्ति से लड़ सके, समय उसका जवाब निश्चित रूप से देगा।

See also  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2020 : "CHHATTISGARH" बन रहा देश का नया मॉडल राज्य, प्रदेशवासियों को मिली कई सौगातें, राहुल गांधी बोले- किसान और मजदूर देश की नींव हैं, इनके हितों की रक्षा जरूरी, जानें CM भूपेश बघेल ने क्या कहा

2018 में किये वाडे कांग्रेस की सरकार ने नहीं किये पूरे : उपमुख्यमंत्री साव

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए। 2018 के विधानसभा चुनाव में जो वादे किए थे, उनकी सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया, छल किया, छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा दिया। वे फिर से एक बार झूठ का पुलिंदा और झूठे वादे का पिटारा लेकर छत्तीसगढ़ में आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता का उनकी बातों पर कोई असर नहीं होने वाला है, क्योंकि एक बार झूठ बोलकर जा चुके हैं झूठा वादा कर चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर