अपहरण
अपहरण

25 लाख नगदी और फॉर्चूनर कार फिरौती में मांगी

रायपुर। राजधानी में अपराधियों का आतंक बरकरार है। दिनदहाड़े लूट, चाकूबाजी, उठाईगिरी, छिनतई करने वालों पर पुलिस का खौफ नहीं है। कमल विहार इलाके से एक युवक का अपहरण होने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक के परिजनों से 25 लाख नगदी और फॉर्चूनर कार फिरौती के रूप में मांग की है। पीड़ित युवक किसी तरह बदमाशों के चंगुल से भाग निकला। उन्होंने टिकरापारा थाना में मामले की लिखित शिकायत की है।

मिली जानकारी के मुताबिक अपहृत युवक निखिल कोसले NLIT फाइनेंस कंपनी का डायरेक्टर है। उन्हें कुछ लोगों ने होम लोन करवाने के बहाने कमल विहार चौक ओवरब्रिज के नीचे बुलाकर कार में अगवा कर फरार हो गए। किसी तरह पीड़ित निखिल कोसले आरोपियों के चंगुल से भागकर अपने पिता को पूरी आपबीती बताई। पीड़ित युवक ने इरफान खान, जुबेर, राजू, सुनील साहू, डागा और बिट्टू समेत परवेज नामक युवकों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में रिपार्ट दर्ज कराई है।

See also  आरक्षक भर्ती घोटाला : पूरे प्रदेश में चल रही आरक्षक भर्ती प्रक्रिया अब संदेह के दायरे में


Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर