नई दिल्ली। Lok Sabha Elections 2024 Live: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान शुक्रवार सुबह से शुरू हो चुका है। 21 राज्‍यों, केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। जिन 21 राज्‍यों, केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं इनमें सबसे अधिक सीटें तमिलनाडु से हैं। यहां आज सभी 39 सीटों पर पहले चरण में ही वोटिंग हो रही है।

Lok Sabha Elections 2024 Live: तमिलनाडु के अलावा उत्तराखंड की सभी पांच सीटों और अरुणाचल की दो सीटों पर भी पहले चरण में ही वोटिंग हो रही है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव के पहले चरण में जिन महत्वपूर्ण सीटों पर चुनाव हो रहा है उनमें नागपुर, कन्याकुमारी, चेन्नई सेंट्रल, मुज्जफनगर, सहारनपुर, कैराना, पीलीभीत, डिब्रूगढ़, जोरहाट, जयपुर, छिंदवाड़ा, जमुई, बस्तर, नैनीताल व लक्षद्वीप शामिल हैं।

Lok Sabha Elections 2024 Live: पहले चरण में तमिलनाडु की सभी 39 सीटें हैं। इनमें कन्याकुमारी, चेन्नई ईस्‍ट, चेन्नई साउथ, चेन्नई सेंट्रल, तिरुवल्लुर, श्रीपेरंबदूर, अरणी, विलुप्पुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नामक्कल, इरोड, तिरुप्पुर, नीलगिरी, कोयंबटूर, पोलाची, डिंडीगुल, करूर, तिरुचिरापल्ली , पेरम्बलुर, कांचीपुरम, अरक्कोणम, वेल्लोर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुवन्नामलाई, शिवगंगा, मदुरै, थेनी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, कुड्डालोर, चिदम्बरम, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तंजावुर, थूथुक्कुडी, तेनकासी व तिरुनेलवेली शामिल हैं।

See also  पहले चरण के मतदान के परिणाम चौंकाने वाले होंगेः जोगी

Lok Sabha Elections 2024 Live: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर, कैराना, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, पीलीभीत और रामपुर सीटों पर भी पहले चरण में चुनाव होने जा रहा है। राजस्थान के जयपुर, जयपुर ग्रामीण, भरतपुर, करौली-धौलपुर, गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, अलवर, दौसा और नागौर में प्रथम चरण में ही मतदान है। वहीं मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा, शहडोल, सीधी, मंडला, बालाघाट और जबलपुर में भी प्रथम चरण में वोट डाले जा रहे हैं।

Lok Sabha Elections 2024 Live: बिहार की बात करें तो यहां औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में वोट डाले जा रहे हैं। महाराष्ट्र में नागपुर, गढ़चिरौली चिमूर, भंडारा-गोंडिया चंद्रपुर और रामटेक पर वोट डाले जा रहे हैं। इनके अलावा छत्तीसगढ़ की बस्तर, जम्मू कश्मीर की उधमपुर, अरुणाचल प्रदेश की अरुणाचल पश्चिम और अरुणाचल पूर्व, मेघालय की शिलांग तुरा पर भी वोटिंग हो रही है।

Lok Sabha Elections 2024 Live: इसके अलावा मणिपुर, मिजोरम, पुडुचेरी, सिक्किम, नगालैंड, अंडमान और निकोबार, पश्चिम बंगाल की कूचबिहार और जलपाईगुड़ी पर भी मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान केंद्रो पर विकलांगों एवं बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

See also  लाल किले में गूंजा “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया”

Lok Sabha Elections 2024 Live: 9 बजे तक किस राज्य में कितनी हुई वोटिंग

नगालैंड – 7.65%
पुडुचेरी – 7.49%
राजस्थान – 10.67%
सिक्किम – 6.63%
तमिलनाडु – 8.21%
त्रिपुरा – 13.62%
उत्तर प्रदेश – 12.22%
उत्तराखंड – 10.41%
पश्चिम बंगाल – 15.09%
अंडमान निकोबार द्वीप समूह – 8.64%
अरुणाचल प्रदेश – 4.95%
असम – 11.15%
बिहार – 9.23%
छत्तीसगढ़ – 12.02%
जम्मू कश्मीर – 10.43%
लक्षद्वीप -5.59%
मध्य प्रदेश – 14.12%
महाराष्ट्र – 6.98%
मणिपुर – 7.63%
मेघालय – 12.96%
मिजोरम – 9.36%

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर