रायपुर। अगर आप भी इंजीनियरिंग कॉलेज और एनआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त परीक्षा जेईई मेन सेशन-2 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे है तो यह खबर आप ही के काम की है। दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ओवर ऑल, जेंडर वाइज और स्टेट वाइज टॉपर्स की लिस्ट जारी की है।

इस बार के जेईई मेन में सबसे अधिक टॉपर तेलंगाना ने दिए हैं। हालांकि ऑल इंडिया नंबर-1 रैंक हासिल करने वाले नीलकृष्ण निर्मल कुमार और रैंक-2 पाने वाले संजय मिश्रा दोनों टॉपर महाराष्ट्र से हैं। जबकि हरियाणा के आरव भट्‌ट ने पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया है।

वहीं छत्तीसगढ़ में भाव्यांश साहू ने टॉप किया है। टॉप 10 लिस्ट में कोई लड़की शामिल नहीं है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  जगदलपुर में मिला प्राचीन शिवलिंग, खुदाई के दौरान आया सामने…