UPSC
UPSC

टीआरपी डेस्क। अगर आप भी आगामी UPSC परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे है तो यह खबर आप ही के काम की है। दरअसल संघ लोक सेवा आयोग ने आगामी 2025 वाली परीक्षाओं का कैलेंडर आज जारी कर दिया है।

संघ लोक सेवा आयोग अगले साल आयोजित होने वाली विभिन्न भर्तियों और परीक्षाओं के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करता है। जारी कैलेंडर परीक्षा की तारीख को भी अधिसूचित करता है, हालांकि, परिस्थितियों के अनुसार परीक्षाओं और भर्तियों की तारीखें, अधिसूचना, प्रारंभ और अवधि में बदलाव भी किया जा सकता है।

उम्मीदवार यहाँ से चेक करें डिटेल्स

यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर 2025 में होने वाली परीक्षाओं तारीख और जरूरी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

UPSC इंजीनिय रिंग सेवा परीक्षा

2025 के लिए यूपीएससी भर्ती परीक्षा दो दिनों के लिए यूपीएससी आरटी/परीक्षा के लिए आरक्षित के साथ शुरू होंगे, जो 11 जनवरी 2025 को होगा। इसके बाद संयुक्त भू-वैज्ञानिक (Combined Geo-Scientist) (प्रारंभिक) परीक्षा और इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 9 फरवरी 2025 को आयोजित की जानी है।

See also  10वीं-12वीं पूरक परीक्षा के पुनर्गणना व पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी...स्टूडेंट्स ऐसे देखें रिजल्ट

सिविल सेवा परीक्षा {प्रिलिम्स} 25 मई 2025 को

N.D.A. & N.A. परीक्षा (I), 2025, और C.D.S. परीक्षा (I) 2025, 13 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाली है। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025, सीएस (पी) परीक्षा 2025 के माध्यम से 25 मई 2025 को आयोजित की जाएगी।

ऐसें करें डाऊनलोड

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • कंटेंट में ‘Annual Calendar 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां दिए गए पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
  • यूपीएससी एग्जाम 2025 कैलेंडर स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर