देवेंद्र यादव
देवेंद्र यादव

पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देवेंद्र यादव

नयी दिल्ली । पार्टी द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देवेंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ हुए गठबंधन के खिलाफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के दो दिन बाद कांग्रेस ने मंगलवार को देवेंद्र यादव को दिल्ली इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया। बयान में कहा गया कि यादव पंजाब के लिए एआईसीसी प्रभारी के पद पर भी काम करते रहेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को शनिवार को भेजे अपने इस्तीफे में लवली ने कहा था कि वह अपने आप को ‘‘लाचार’’ महसूस कर रहे थे क्योंकि दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेताओं द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए सभी फैसलों पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया ‘एकपक्षीय तरीके से’ रोक लगा देते थे।

See also  West Bengal Municipality Recruitment Scam: पश्चिम बंगाल नगर पालिका भर्ती घोटाला केस में टीएमसी के पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार, भर्ती के बदले फ्लैट लेने के आरोप

लवली ने कहा था कि कांग्रेस की दिल्ली इकाई ‘आप’ के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, लेकिन पार्टी आलाकमान ने फिर भी उनके साथ गठबंधन किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर