अमेठी
अमेठी

कांग्रेस की परंपरागत लोकसभा सीट पर बड़ा फैसला

नई दिल्ली । रायबरेली और अमेठी में नामांकन के अंतिम तारीख से दो दिन पहले बहुप्रतिक्षित नामों की घोषणा इलेक्शन कमेटी और पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने घोषित कर दी है। कांग्रेस की परंपरागत लोकसभा सीट रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा और अमेठी सीट से राहुल गांधी को पार्टी ने मैदान में उतारा है।

इसके पहले रायबरेली और अमेठी लोकसभा को लेकर पिछले तीन दिनों से गहन विचार मंथन चल रहा था। राहुल गांधी अमेठी से तो राय़बरेली लोकसभा से प्रियंका गांधी वाड्रा को उम्मीदवार बनाने के लेकर वहां निष्ठावान कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन भी किया था। पार्टी ने तमाम सर्वे रिपोर्ट औऱ पब्लिक ओपिनियन पर विचार मंथन कर बड़ा फैसला लिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी कल से, सरकार ने 22 हजार करोड़ का बैंकों से लिया क्रेडिट लिमिट