आईएएस रिचा शर्मा
आईएएस रिचा शर्मा

ज्वाइनिंग के बाद रिचा ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन से सौजन्य मुलाकात की

रायपुर। 1994 बैच की आईएएस रिचा शर्मा ने बुधवार को मंत्रालय में अपनी ज्वाइनिंग दे दी है। दो वर्ष से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में पदस्थ रहने के बाद जनवरी में ही केंद्र ने राज्य वापसी की अनुमति दे दी थी। रिचा दूसरी बार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गई थी। आज ज्वाइनिंग के बाद रिचा ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन से सौजन्य मुलाकात भी की।

राज्य प्रशासन को एसीएस स्तर की एक और अफसर मिल गया है। संकेत हैं कि मुख्य सचिव जैन आज ही रिचा की पोस्टिंग का प्रस्ताव सीएम विष्णु साय को भेज देंगे। मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक उन्हें,स्वास्थ्य या वन विभाग दिया जा सकता है । अभी ये दोनों विभाग एसीएस मनोज पिंगुवा के प्रभार में हैं। रिचा की वापसी से मंत्रालय में अब तीन एसीएस हो गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Paris Paralympics 2024 : भारत के पास आज 5 पदक जीतने का मौका, देखें पूरा शेड्यूल