रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त आज जारी कर दी गई है। प्रदेश की 70 लाख 12 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए डाल दिए गए है।

बता दें विष्णु सरकार महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को अब तक दो किश्त दे चुकी है। आज तीसरी किश्त जारी की गई।

साथ ही आपको बताते चले की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुबह ही पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया था की महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त 2 मई को जारी जाएगी। लेकिन आज यानि 1 मई को ही योजना की क़िस्त जारी कर दी गई है।

See also  Ramlala Darshan Scheme : रायपुर संभाग से 850 श्रद्धालुओं की टोली 5 मार्च को जाएगी अयोध्या धाम