टीआरपी डेस्क। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वह एफआईआर दर्ज करने के बाद से ही फरार चल रहे थे। उन्हें आखिरी बार लखनऊ में सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ देखा गया था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिभव कुमार को सीएम आवास से डिटेन किया गया है। उन्हें सिविल लाइंस थाने ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर पता लगाएगी कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के अंदर ही थे या कही और जाकर छिप गए थे।

See also  Nitish Kumar: आगे यही सब काम करेंगे…,डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रख कर ये क्या बोल गए नीतीश कुमार..तय हो गया अगला सीएम?