चेन्‍नई। IPL 2024 SRH vs RR: आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मैच में आरसीबी के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली राजस्थान रॉयल्स आज क्‍वालीफायर-1 की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद भिड़ेगी। दोनों के बीच आज 24 मई को क्‍वालीफायर-2 में करो या मरो का मुकाबला खेला जाएगा। जीतने वाली टीम 26 मई को केकेआर के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलने उतरेगी।

IPL 2024 SRH vs RR: भारतीय समयानुसार, शाम 7.30 बजे से चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में शुक्रवार को खेले जाने वाले मैच से आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्‍तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे और अपनी-अपनी टीमों का ऐलान करेंगे।

राजस्थान रॉयल्स टीम स्‍क्‍वॉड

यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल, शिम्रोन हेटमायर, नंद्रे बर्गर, शुभम दुबे, तनुश कोटियन, डोनोवन फरेरा, नवदीप सैनी, केशव महाराज, कुलदीप सेन, आबिद मुश्ताक, कुणाल सिंह राठौड़।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम स्‍क्‍वॉड

See also  छत्तीसगढ़ दम तोड़ने लगा कोरोना, 4328 नए पाजिटिव 9631 डिस्चार्ज 103 की मौत, रिकवरी रेट में इजाफा

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन, सनवीर सिंह, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट, मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, अनमोलप्रीत सिंह, उपेन्द्र यादव, मयंक मार्कंडेय, वेध सुब्रमण्यन, फजलहक फारूकी, मार्को जानसन, आकाश महाराज सिंह।