टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बोरसी के बारूद फैक्ट्री में आग लग गई। आगजनी से बड़ा धमाका हुआ जिसमें करीब 8 लोग घायल हो गए। हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा की है।

इस घटना का सीसीटीवी फूटेज सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है सुबह 07ः57 बजे किस तरह एक बड़ा धमाका हुआ। जिसके बाद से फैक्ट्री के आस-पास हड़कंप मच गया। पिरदा स्थित बारूद फैक्ट्री में शनिवार की सुबह ब्लास्ट हो गया। इस धमाके से फैक्ट्री के अंदर बड़ा गड्ढा हो गया। ब्लास्ट में कई लोग घायल हो गए हैं। धमाके का असर फैक्ट्री के कई किलोमीटर तक महसूस किया गया। यहां तक कि, फैक्ट्री के आसपास स्थित कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

वहीं घटनास्थल के पास ही एक और गोदाम में भी आग लग गई है। यहां भी बड़े पैमाने पर बारूद और विस्फोटक सामान रखा गया है। मौके पर मौजूद दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई है।

See also  जमीन की नकल खसरा के लिए रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार

वहीं इस मामले में बोरसी गांव के सरपंच टिकेंद्र परगनिहा के अनुसार फैक्ट्री में हो रही लापरवाही की जानकारी पहले ही प्रशासन को दी जा चुकी है। यह ब्लास्ट लापरवाही के कारण ही हुआ है। अभी भी यहां पर हादसे की आशंका बनी हुई है। आपको बता दें कि, बोरसी के इस बारूद फैक्ट्री को छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी बारूद फैक्ट्री मानी जाती है। बहुत ही लंबे समय से यह फैक्ट्री संचालित हो रही है। यह प्लॉट काफी लंबा है, लगभग 300-400 एकड़ में फैला है। इतने बड़े फैक्ट्री में ब्लास्ट से लोग दहशत में हैं। वहीं प्रशासन की टीम और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कर रही है।