बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में तेजी आने से नक्सलियों में बौखलाहट देखने को मिल रही है। इसी कड़ी मे नक्सलियों ने दो मोबाइल टॉवर को आग के हवाले किया है। बीजापुर के ग्राम पंचायत कांदुलनार और में लगे दो टॉवर में आग लगाकर जमकर उत्पात मचाया है। यह मामला मोदकपाल थाना क्षेत्र का है। इसकी पुष्टि मोदकपाल थाना प्रभारी ने की है।

नक्सलियों ने बंद को लेकर बीजापुर इलाके में जमकर उत्पात मचाया है। बीते दिनों भी नक्सलियों ने आवापल्ली-उसूर मार्ग को खोदकर बैनर, पोस्टर रास्ते लगाकर मार्ग को अवरुद्ध किया था।

See also  Corona In Chhattisgarh: प्रदेश में 2942 और रायपुर में 580 नए मरीज मिले, राजिम विधायक अमितेश शुक्ला व पत्नी पॉजिटिव