Chhattisgarh Lokabha Election Result: छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज कर ली है। कांग्रेस को महज एक ही सीट पर सिमट गई है। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा से बड़ी जीत दर्ज की है।

बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को 575285 वोटों से मात दी है। दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने 438226 वाेटों से बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस केवल कोरबा लोकसभा सीट ही अपने खाते में दर्ज कर सकी है। यहां ज्योत्सना महंत ने सरोज पांडेय को 40 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है।

जानें किसे कितने वोट से मिली जीत

  • रायपुर लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल 575285 वोटों से जीते
  • दुर्ग लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल 438226 वोटों से जीते
  • सरगुजा लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज 64822 वोटों से जीते
  • राजनांदगांव लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय 44 हजार वोटों से जीते
  • बिलासपुर लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू एक लाख से ज्यादा वोटों से जीते
  • जांजगीर चांपा लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े 60000 वोटों से जीतीं
  • बस्तर लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप 55245 वोटों से जीते
  • कांकेर लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग 1974 वोटों से जीते
  • महासमुंद लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी 1,45,456 वोटों से जीतीं
  • रायगढ़ लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया 2,40,391 वोट से जीते
  • कोरबा लोकसभा – कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत 40 हजार से ज्यादा वोट से जीते
See also  Delhi Loksabha Result: दिल्ली में लोकसभा की सातों सीटों पर भाजपा आगे