नई दिल्ली। Narela Industrial area : दिल्ली के नरेला स्थित एक फैक्ट्री में शनिवार तड़के सुबह साढ़े तीन बजे आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में मौजूद तीन मजदूरों की मौत हो गई और 6 लोग बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर फैक्ट्री में मौजूद कुछ लोगों को रेस्क्यू किया। टीम ने सभी को नरेला के SHRC अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Narela Industrial area : दिल्ली फायर विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे नरेला स्थित श्याम कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली। शुरुआती जांच के अनुसार, फैक्ट्री में कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूना जा रहा था। इसी दौरान पाइपलाइन से गैस के रिसाव के कारण आग फैल गई, जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया और फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  CG Crime: महासमुंद में 1.5 करोड़ की एलपीजी गैस चोरी के मामले में फूड ऑफिसर समेत 3 गिरफ्तार, 80 लाख में हुई थी डील, अफसर को मिले थे 50 लाख