रायपुर। नगर निगम इन दिनों सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने जुटा हुआ है। शहर लगातार स्वच्छता अभियान जारी है। कचरा एवं गंदगी फैलाने एवं दुकानों में डस्टबिन नहीं रखने वाले दुकानदारों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देकर उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है।

दुकान में डस्टबिन रखने एवं सूखा एवं गीला कचरा पृथक करके सफाई मित्र को सफाई वाहन में नियमित देकर राजधानी शहर रायपुर को स्वस्थ और स्वच्छ स्मार्ट सिटी बनाने सहभागिता दर्ज करवाने अपील निरन्तर प्रतिदिन की जा रही है। इस क्रम में नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा बाजारों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नगर निगम जोन नम्बर 2 के तहत बाजार क्षेत्र फाफाडीह एवं देवेन्द्र नगर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। 2 होटलों एवं एक डेयरी में सूखा एवं गीला कचरा मिक्स करके दिये जाने को पाकर सम्बंधित होटलों एवं डेयरी के संचालक को भविष्य में सूखा एवं गीला कचरा पृथक- पृथक करके देने की कड़ी समझाईश दी गई

See also  मिशन 2023: छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा में भेंट-मुलाकात करने निकले हैं सीएम बघेल, सामरी बना पहला पड़ाव

इन होटलों पर लगा जुर्माना

देवेंद्र नगर के कान्हा डेयरी देवेन्द्र नगर व फाफाडीह चौक स्थित होटल महाराजा, होटल जलाराम में प्रत्येक से 1000 रूपये कुल 3 दुकानदारों से 3000 रूपये का जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की गयी।