टीआरपी डेस्क। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने INDIA के नेताओं से मिलने का समय मांगा है। उन्होंने इसके लिए सभी नेताओं को पत्र लिखा है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल के घर पर उनके पीए द्वारा स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी करने का आरोप है।

राहुल गांधी और शरद पवार जैसे नेताओं को लिखे पत्र में स्वाति मालीवाल ने शिकायत की कि दुर्व्यवहार के खिलाफ बोलने के लिए उन्हें शर्मिंदा किया गया और चरित्र हनन किया गया।

उन्होंने लिखा कि समर्थन पाने के बजाय, मेरा अपनी ही पार्टी के नेताओं ने मुझे शर्मिंदा किया। पिछले एक महीने में मैंने खुद उस दर्द और अलगाव का सामना किया है, जिसका सामना एक पीड़िता न्याय के लिए लड़ते समय करती है। उन्होंने लिखा, मैं इस प्रासंगिक मुद्दे पर चर्चा करने के लिए आपका समय चाहती हूं।

पिछले 18 सालों से मैंने जमीन पर काम किया है और 9 सालों में महिला आयोग में 1.7 लाख केस में सुनवाई की है। बिना किसी से डरे और किसी के आगे झुके, महिला आयोग को एक बहुत ऊंचे मुकाम पर खड़ा किया है। पर बहुत दुख की बात है कि पहले मुझे मुख्यमंत्री के घर पर बुरी तरह पीटा गया, फिर मेरा चरित्र हरण करा गया।

See also  स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में 14 दिन न्यायिक हिरासत में रहेंगे बिभव कुमार

आज इस विषय में मैंने INDIA गठबंधन के सभी बड़े नेताओं को पत्र लिखा है। मैंने सबसे मिलने का समय मांगा है।