रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली हार की कांग्रेस गहन समीक्षा करने जा रही है। इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली की अगुवाई में गठित कमेटी 29 जून को छत्तीसगढ़ का दौरा कर सकती है।

मिली खबर के मुताबिक वीरप्पा मोइली की अगुवाई में गठित 29 जून से 4 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में समीक्षा करेगी। कमेटी में कमेटी में अन्य सदस्य हरीश चौधरी भी मौजूद रहेंगे। इसमें समिति प्रदेश के पांचों संभागों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक कर उनसे रायशुमारी करेगी। समीक्षा के बाद समिति अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंपेगी।

See also  पटना के ‘बोले बिहार, बदले सरकार’ में बोले सीएम भूपेश बघेल- बिहार में पार्टी 50 से अधिक सीटें जीतेगी, कांग्रेस जो कहती है, उसे करती है, देखना हो एक बार छत्तीसगढ़ जरूर आएं