Maldives President Mohamed Muizzu : मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू पर काला जादू करने की कोशिश की गई है। काला जादू की कोशिश करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है और उसके दो साथियों को भी पकड़ा है। यह महिला कोई और नहीं, मोइज्जू की कैबिनेट मंत्री फातिमा शमनाज है। उसके ऊपर आरोप है कि वो मोइज्जू पर प्रभाव जमाना चाहती थी जिसके चलते उसने ये हथकंडा अपनाया था।

भेजा गया सात दिन की रिमांड पर

दरअसल, ये महिला मोइज्जू की कैबिनेट मंत्री फातिमा शमनाज है। फातिमा मोइज्जू सरकार में पर्यावरण मंत्री है। मंत्री शमनाज के भाई और एक अन्य आरोपी को गिरफ़्तार किया गया। शमनाज राष्ट्रपति कार्यालय के मंत्री एडम रमीज की पूर्व पत्नी हैं। शमनाज की गिरफ़्तारी से पहले पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली। पुलिस ने घर से कुछ सामान भी जब्त किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे सात दिनों के रिमांड पर भेज दिया गया।

See also  BREAKING : छत्तीसगढ़ में जल्द होगी निगम-मंडलों में नियुक्तियां, समन्वय समिति की बैठक में बनी सहमति, कार्यकर्ताओं के गुण-दोष के आधार पर फाइनल होंगे नाम

इस वजह से काला जादू करने की कोशिश

आरोप है कि महिला मंत्री फातिमा राष्ट्रपति मोइज्जू की गुड बुक्स में शामिल होना चाहती थीं। फातिमा कैबिनेट में बड़ा मंत्रालय चाह रही थी। फातिमा के घर छापे में काले जादू से जुड़ी कई चीजें भी मिली हैं।

‘इस्लामी कानून के तहत एक गंभीर अपराध’

काला जादू, जिसे स्थानीय भाषा से फंडिता या सिहुरू के रूप में जाना जाता है, इस्लामी कानून के तहत एक गंभीर अपराध माने जाने के बावजूद मालदीव में एक व्यापक मान्यता है। मई में, पुलिस ने संसदीय चुनाव में हिस्सा लेने वाले एक सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्य पर कथित रूप से काला जादू करने के आरोप में एक 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। दिसंबर 2015 में, इस्लामी मंत्रालय ने एक सार्वजनिक बयान जारी कर चेतावनी दी थी कि समाज में काला जादू बहुत आम हो रहा है और ऐसी प्रथाओं से दूर रहना चाहिए।

कौन है शमनाज

मोइज्जू सरकार में पर्यावरण मंत्री बनने से पहले फातिमा माले सिटी काउंसिल में हेनवीरू साउथ की काउंसलर थी। इसके बाद उसने मंत्री पद संभालने के लिए काउंसलर के पद से इस्तीफा दिया था। इससे पहले फातिमा राष्ट्रपति भवन में अहम पद पर थीं।

See also  अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने किया संसद में मार्च

फातिमा शमनाज मुइज्जू और उनकी पत्नी के करीबी अधिकारी एडम रमीज की पूर्व पत्नी हैं। दोनों अब तलाकशुदा हैं। शमनाज के तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक केवल डेढ़ साल का है।