EOW-acb

खैरागढ़। जिले में में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यहां प्रकाशपुर के पटवारी विवेक परघनिया को रिश्वत लेते हुए ACB की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद पटवारी को खैरागढ़ के व्यवहार न्यायालय में पेश करने की तैयारी चल रही है। बता दें यह कार्रवाई किसान की शिकायत पर की गई।

जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ जिले के प्रकाशपुर हल्का नंबर 11 में पदस्थ पटवारी विवेक परगनिया टोलागांव के किसान किशोर दास साहू से जमीनी कागजात में सुधार के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। कई दिनों से किसान पटवारी का चक्कर लगा रहा था। कार्य नहीं होने पर किसान ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की।

शिकायत की जांच के बाद आज सुबह ACB एसीबी 8 सदस्यीय टीम प्रकाशपुर पहुंची, जहां पटवारी को 4 हजार रुपए के साथ घूस लेते गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि पटवारी राजनांदगांव के ममता नगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर एसीबी ने कार्रवाई की है। पटवारी को खैरागढ़ के व्यवहार न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ⁠

See also  धर्मांतरण के खिलाफ कड़ा कानून बनाएं, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम को निलंबित करें, सरकार को जगाने 24 को छत्तीसगढ़ बंद