रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के आरएमएल अस्पताल भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सांसद फूलो देवी अन्य सांसदों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। इस बीच उनकी तबीयत अचानक से खराब हो गई और वह सदन में अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। यह घटना उस समय हुई जब फूलो देवी सदन में नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रही थीं।

See also  नक्सलियों ने जंगल में छिपा रखा था नकदी और विस्फोटक : पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला