UGC NET 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश में इच्छुक शोधकर्ताओं के लिए नेट परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। UGC-NET री-एग्जाम 21 अगस्त से 4 सितंबर, 2024 के बीच होगा।

वहीं सीएसआईआर नेट एग्जाम भी 25-27 जुलाई, 2024 के लिए निर्धारित है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की यूजीसी-नेट परीक्षा इस साल कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित होगी, जो पहले पेन और पेपर मॉडल से ली जाती रही है। कथित पेपर लीक या गड़बड़ियों के शक में शिक्षा मंत्रालय ने इसे आयोजित होने के अगले दिन ही कैंसिल कर दिया था।

नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) 10 जुलाई को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 12 जून को होनी थी, इसके लिए 40,233 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। तकनीकी कारणों से 12 जून को सभी केंद्रों पर परीक्षा शुरू नहीं हो सकी थी। इस बीच, एनटीए ने पुष्टि की है कि इस साल के लिए अखिल भारतीय आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) योजना के मुताबिक 6 जुलाई को आगे बढ़ेगी।

See also  west bengal regular governor appointed - डॉ सीवी आनंदा बोस बनाये गए राज्यपाल

यूजीसी नेट और सीएसआईआर नेट का री-शेड्यूल

UGC-NET की दोबारा परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर, 2024 के बीच होगी। दूसरी ओर, सीएसआईआर नेट एग्जाम भी 25-27 जुलाई, 2024 के लिए निर्धारित है। ये दोनों परीक्षाएं भारत में लेक्चरशिप और रिसर्च फेलोशिप चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए काफी अहम हैं। इन्हें क्वालिफाई करने पर उम्मीदवारों को यूनिवर्सिटी और रिसर्च सेंटर्स में मौका मिलता है।

बता दें कि यूजीसी नेट 2024 जून शिफ्ट की परीक्षा इसी महीने 18 तारीख को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी, जिसमें 317 सेंटर्स पर 9 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। हालांकि गड़बड़ियों की आशंका के चलते अगले दिन (19 जून) को सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी थी। सरकार ने कहा था कि परीक्षा की पवित्रता और सुचिता से कोई समझौता नहीं कर सकते हैं।