रायपुर। राज्य सरकार ने ईडी और ACB-EOW एसीबी-ईओडब्लू के विशेष अभियोजक डॉ. सौरभ पांडे को सुरक्षा उपलब्ध करा दी है। उनकी सुरक्षा में एक हवलदार और एक गन मेन दिया गया है।

कांग्रेस शासन काल में हुए महादेव सट्टा, शराब और कोल लेवी घोटाले के मामलों की पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक डॉ. सौरभ पांडे ने अपने साथ अनहोनी की आशंका जताई थी।

डॉ.पांडे ने पिछले दिनों डीजीपी,एडीजी इंटेलिजेंस को पत्र भेजकर सुरक्षा मांगी थी। वे, बीते दो वर्ष से कांग्रेस शासन काल में हुए कोल लेवी,महादेव सट्टा शराब घोटाले में ईडी, ईओडब्ल्यू की ओर से रायपुर विशेष न्यायालय और हाईकोर्ट में पैरवी कर रहे हैं।

उनके द्वारा की गई सुरक्षा की मांग को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है।

See also  CGBSE 12 Exam: 12वीं की परीक्षाएं शुरू, छात्रों को इतने दिनों में जमा करना होगा उत्तर पुस्तिका