स्पोर्ट्स डेस्क। शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले ही पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है। आज (14 जुलाई) हरारे स्पोर्ट्स में खेला जाना है। अब टीम इंडिया आखिरी मैच जीतकर इस दौरे का सुखद तरीके से अंत करना चाहेगी। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 4.30 बजे से खेला जाएगा।

प्लेइंग-11 में हो सकती है इन 2 प्लेयर्स की एंट्री!

चूंकि भारतीय टीम इस सीरीज को पहले ही जीत चुकी है, ऐसे में आखिरी मैच में शुभमन गिल आखिरी मैच में बड़े बदलाव कर सकते हैं। मुकेश कुमार और रियान पराग की प्लेइंग-11 में एंट्री हो सकती है. वहीं ऋतुराज गायकवाड़ और खलील अहमद को रेस्ट दिया जा सकता है। इस साथ ही पिछले मैच के जरिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले तुषार देशपांडे को एक और चांस मिल सकता है। संजू सैमसन, शिवम दुबे, रियान पराग जैसे प्लेयर्स को बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला है ऐसे में आखिरी टी20 मैच में उन्हें बैटिंग क्रम पर थोड़ा ऊपर भेजा सकता है। दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम में फेरबदल की ज्यादा संभावना नहीं है।

See also  Hathras Stampede: सत्संग में मची भगदड़, 27 के पार पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

भारत की संभावित प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, मुकेश कुमार।

जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग 11: वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमनी, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), डियोन मायर्स, जोनाथन कैम्पबेल, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), फराज अकरम, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी, टेंडाई चतारा।