रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 19 जुलाई शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से नवा रायपुर में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में होगी। कयास लगाया जा रहा है कि दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा अध्यक्ष के साथ केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रदेश से जुड़ी योजनाओं-परियोजनाओं के बाद हो रही इस बैठक में अनेक विषयों पर फैसला लिया जाएगा।

See also  मदनवाड़ा नक्सली काण्ड: न्यायिक जांच की रिपोर्ट पर कैबिनेट में विवाद, तत्कालीन रेंज पुलिस अधिकारी घेरे में